The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

बाइक तेज रफ़्तार ट्रेलर से टकराई, बाइक सवार की मौत

Spread the love

दुर्ग । दुर्ग- राजनांदगांव नेशनल हाइवे- 53 पर बीते दिनों आरोग्य हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार राहुल चक्रधारी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती रही। इससे उसकी पेट्रोल टंकी फट गई और बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 के आरक्षक आशीष साहू तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बाइक में लगी आग को बुझाया। तब तक बाइक राख हो चुकी थी।
मृतक राहुल पाटन ब्लॉक के किकिरमेटा गांव का निवासी था, जो उतई के खोपली में फार्मेसी का काम करता था। परिजनों के अनुसार राहुल अपनी मां को सर्टिफिकेट दिलाने भिलाई के एक संस्थान छोड़ कर आया था और 5 मिनट में लौटने की बात कहकर निकला था। हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। मोहन नगर थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक क्रमांक सीजी 07 सीवी 3947 और ट्रेलर जेएच 05 डीएस 0514 को जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *