Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाहर से आए घूम कर सामान बेचने वालों की जाँच

Spread the love

दंतेवाड़ा। पुलिस ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। बचेली में बिना अनुमति घूम-घूमकर सामान बेच रहे एक बाहरी वाहन पर कार्रवाई की गई। वाहन चालक आवश्यक सूचना और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के बाद उस पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने उसे जिले की सीमा से बाहर जाने के निर्देश दिए। इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है। पुलिस लगातार बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन कर रही है। नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। मकान मालिकों को किरायेदारों की जानकारी थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सतर्कता से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor