Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बिजली की दरों में वृद्धि पर कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन, ढाई साल में 31 फीसदी बढे दाम

Spread the love

रायपुर। राज्य में बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने संबोधित किया। पांचवीं बार बढ़े बिजली बिल का विरोध जताते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीन चरणों में प्रदर्शन की घोषणा की है।17 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव कर पुतला दहन किया जाएगा। 18 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेसवार्ता कर सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएंगे और जुलाई के पहले सप्ताह में कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करेंगे और आवेदन लिखेंगे।
दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने लगातार पांचवीं बार बिजली का बिल बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा- घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे, कमर्शियल-गैर घरेलू और किसानों के लिए भी 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। भाजपा के कार्यकाल में महज ढाई साल के भीतर बिजली के रेट 31.23 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के समय सिर्फ दो पैसे की वृद्धि हुई थी।
उन्होंने स्मार्ट मीटर योजना पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, एक तरफ सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा दे रही है, तो दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए उसी घर से हर महीने 2 से 3 हजार रुपए वसूल रही है। बीजेपी ने बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर दी और स्मार्ट मीटर की वजह से बिल ज्यादा आ रहा है। इससे एक तरह की बिजली चोरी हो रही है। उन्होंने बढ़े हुए दामों को वापस लेने और स्मार्ट मीटर योजना को बंद करने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor