The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

माँ धूमावती सिध्दपीठ में अखण्ड ज्योति कलश स्थापना

Spread the love

रायपुर। माँ धूमावती सिध्दपीठ के पीठाधीश्वर महाराज नीरज सैनी ने बताया कि माँ धूमावती सिध्दपीठ में एक वर्षीय अखण्ड ज्योति कलश स्थापित किया जा रहा है। माँ धूमावती जयंती के शुभ अवसर पर सोमवार 22 जून 2026 को स्थापित किया जायेगा। जो भी धर्मप्रेमी इस आध्यात्मिक कार्य का हिस्सा बनना चाहते हैं तथा सर्वसमस्या निवारण, मनवांछित फल प्राप्ति, मनोकामना पूर्ति एवं आत्म कल्याण निमित्त सौभाग्य प्राप्ति अखण्ड ज्योति कलश स्थापित कर सकते है। इन सभी के कल्याण हेतु प्रतिदिन मंत्र जाप-पाठ, हवन-पूजन सिध्दपीठ में किया जायेगा। एक वर्षीय अखण्ड ज्योति कलश स्थापना सेवा राशि 25,000/- रूपयें प्रतिवर्ष है। आत्म कल्याण के इच्छुक अधिक जानकारी के लिए मो. नं. 8319304303 पर या माँ धूमावती सिध्दपीठ, श्री शीतला माता मंदिर प्रागंण, पुरानी बस्ती, रायपुर में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *