The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

EOW की कार्रवाई, नर्मदा सफाई समिति का कार्यालय सील

Spread the love

जबलपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (Economic Offences Wing) द्वारा Jabalpur नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद मामले में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। EOW की टीम ने अब ‘नर्मदा सफाई समिति’ के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाते हुए उसके कार्यालय को सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी को संदेह है कि इस समिति में पोला राव की बेनामी हिस्सेदारी हो सकती है, जिसके चलते इसके स्वामित्व, संचालन, ठेकों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *