The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने पर एएसआई निलंबित, वायरल वीडियो के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई

Spread the love

बिलासपुर में डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कथित तौर पर छोड़ने के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाने के एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। मामला तब सामने आया जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार, कोनी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में इनमें से तीन आरोपी—बैसाखू, राजेश और राजू—को थाने से छोड़ दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor