The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांकेर में तेंदुए का आतंक, 6 दिन में 4 लोगों पर हमला; गांवों में दहशत का माहौल

Spread the love

कांकेर जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। बीते 6 दिनों में तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है, जिसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। दुधावा क्षेत्र के गट्टागुडुम गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से लोग परेशान हैं, जबकि नरहरपुर के देवडोंगर गांव में भी हमला हुआ है। शाम होते ही गांव की गलियां सुनसान हो जाती हैं और लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जंगलों में भोजन और पानी की कमी के कारण वन्यजीव अब रिहायशी इलाकों की ओर आने लगे हैं। गट्टागुडुम गांव में तेंदुए ने पहले एक कुत्ते का शिकार किया, इसके बाद धनेश कुंजाम, बुधन उइके और फूलबाई समेत कई लोगों पर हमला किया। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। फिलहाल वन विभाग और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि घायल लोगों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *