The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग व चौथी लाईन कनेक्टिविटी कार्य से यातायात प्रभावित

Spread the love

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न चरणों में संपादित किया जाएगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं रेल परिवहन क्षमता में वृद्धि के लिए बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का कार्य लगभग ?2135.34 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत अब तक 180 किलोमीटर से अधिक चौथी रेल लाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। परियोजना के पूर्ण होने पर इस महत्वपूर्ण रेलखंड की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम एवं गतिशील होगा। साथ ही, यात्री एवं माल परिवहन को गति मिलने से क्षेत्र के उद्योग, व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को बेहतर एवं अधिक सुविधाजनक रेल सेवाओं का भी लाभ प्राप्त होगा।इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास के लिए किए जा रहे कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियां
22 जून से 3 जुलाई तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू
21 जून से 2 जुलाई तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
22 जून से 3 जुलाई तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर
21 जून से 2 जुलाई तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी
1 जुलाई को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी ।
गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ
22 जून से 3 जुलाई तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
22 जून से 3 जुलाई तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध
कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *