चरित्र पर शंका में पत्नी का सिर मुंडा कर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि पति ने महिला के साथ मारपीट की, उसका मुंडन कर दिया और उसे जबरन बच्चे का पेशाब पिलाया। पीड़िता की शिकायत के बाद पटना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

