The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया निरीक्षण

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा की प्राक्कलन समिति की बैठक शुक्रवार को विधान सभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-सी 01 में सभापति अजय चन्द्राकर के सभापतित्व में हुई । बैठक में कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मनोज मण्डावी, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू एवं विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे । बैठक में लाभाण्डी स्थित अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी का स्थल निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। तद्नुसार प्राक्कलन समिति के सभापित एवं सदस्यों ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राष्ट्रीय टेनिस अकादमी का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *