ईटीबीपी और सीएएफ के 21 जवानों की फूड पॉइजनिंग से बिगड़ तबियत,अस्पताल में भर्ती

राजनांदगांव। राजनांदगांव में आईटीबीपी और सीएएफ के 21 जवानों की फूड पॉइजनिंग से तबियत बिगड़ गई है। सभी जवानों को जिले के खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला गातापार थाना के मलैदा बेस कैम्प का बताया जा रहा है।

जवानों को फूड पायजनिंग क्यों और कैसे हुई इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बहरहाल डाक्टर्स ने इन जवानों की सेहत में सुधार होना बताया है।