The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshPolitics

आज से शुरू होगा बीजेपी का बूथ गौरव दिवस अभियान, 6 जुलाई तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी आज से पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में ‘बूथ गौरव दिवस’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जो 6 जुलाई तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। यह आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती और धारा 370 हटाए जाने के ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में विशेष रूप से मनाया जाएगा। अभियान के तहत छात्र सम्मेलन, महा-वृक्षारोपण, महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण, प्रमुख स्थलों का नामकरण और विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने त्रि-स्तरीय टोलियों का गठन किया है और प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक बैठकें शुरू कर दी गई हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि 6 जुलाई तक यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *