The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा रायपुर के अध्यक्ष बने सतपाल जैन

Spread the love

रायपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर के आगामी सत्र 2026-28 के अध्यक्ष पद के लिए संपन्न निर्वाचन में श्री सतपाल जैन विजयी घोषित हुए। सदर बाजार स्थित तेरापंथ अमोलक भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री पारस खाटेड, सह-चुनाव अधिकारी श्री महेन्द्र लूंकड तथा महासभा से पधारे पर्यवेक्षक श्री पंकज संचेती, श्री दीपक कोठारी और श्री विनोद छाजेड़ की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। 689 मतदाताओं वाली सभा में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 540 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान एक मत निरस्त घोषित किया गया। वैध 539 मतों में श्री प्रेमचंद बोरड जैन को 92, श्री कैलाश जैन को 165 और श्री सतपाल जैन को सर्वाधिक 282 मत प्राप्त हुए। इस तरह श्री सतपाल जैन ने 117 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद हासिल किया। उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर आगामी सत्र 2026-28 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सतपाल जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विकास और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन में गौतम गोलछा, पंकज पारख, नवरतन डागा, पवन लूनिया, मोहन जैन, पवन भंसाली, रायकुमार जैन, ऋषभ जैन, वीरेंद्र डागा और नीरज अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *