The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कोचिंग हब में खुली सुरक्षा की पोल, फायर जांच से बचने छात्रों को छिपाने का आरोप

Spread the love

ग्वालियर की लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कोचिंग हब में फायर सेफ्टी जांच के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। लखनऊ के कोचिंग सेंटर हादसे के बाद नगर निगम की फायर टीम जब सुरक्षा मानकों की जांच करने पहुंची तो आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए कुछ कोचिंग संस्थानों में छात्रों को अलग-अलग फ्लोर पर भेज दिया गया और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। जांच के दौरान एक चार मंजिला बिल्डिंग में बड़ी संख्या में छात्र मिले, जबकि सुरक्षा के नाम पर सिर्फ दो फायर एक्सटिंग्विशर पाए गए। टीम को लाइब्रेरी और जिम के अंदर भी छात्र मिले, जहां दरवाजे बंद थे। फायर विभाग ने बिल्डिंग को सील कर दिया है और भवन की अनुमति व सुरक्षा इंतजामों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला छात्रों की सुरक्षा और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *