The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

जाति प्रमाण पत्र मामले में मंत्री प्रतिमा बागरी को राहत, जांच समिति ने माना वैध

Spread the love

मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाण पत्र विवाद में बड़ी राहत मिली है। जाति संबंधी शिकायत की जांच कर रही छानबीन समिति ने अपने फैसले में उनके अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण पत्र को वैध और नियमानुसार जारी किया गया प्रमाण पत्र माना है। समिति ने कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार की ओर से लगाए गए आरोपों को भी खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। जांच के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों और अभिलेखों के आधार पर समिति इस निष्कर्ष पर पहुंची कि प्रतिमा बागरी का ‘बागरी’ जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। यह मामला कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार की शिकायत के बाद सामने आया था, जिसमें उन्होंने प्रमाण पत्र की वैधता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। हालांकि, समिति ने शिकायत को स्वीकार नहीं किया। वहीं, समिति के फैसले के बाद प्रदीप अहिरवार ने असंतोष जताते हुए कहा है कि वे इस निर्णय को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। ऐसे में मामला आगे कानूनी प्रक्रिया में जा सकता है। फिलहाल समिति के फैसले से राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को बड़ी राहत मिली है, जबकि इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *