The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रायगढ़ इस्पात संयंत्र का फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर गंभीर

Spread the love

रायगढ़ जिले के पूंजी पथरा स्थित रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में करीब 4 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फर्नेस में अधिक नमी जमा होने के कारण ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों में अमरेश कुमार, फिरोज आलम खान और रामनाथ सूर्यवंशी समेत अन्य मजदूर शामिल हैं। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद संयंत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उद्योग प्रबंधन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं, वहीं औद्योगिक स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor