The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सुरक्षा मानकों पर सवाल, रायपुर के कोचिंग संस्थानों में जांच से मचा हड़कंप

Spread the love

लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। रायपुर में नगर निगम, अग्निशमन विभाग और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर 23 और 24 जून को दो दिवसीय निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें 7 प्रमुख कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। इस दौरान फायर एनओसी, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन, विद्युत सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण में कुछ संस्थानों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि अकादजा, आरसीसी अकादमी, आभा लाइब्रेरी और टुटेजा अकादमी में फायर सुरक्षा, निकास व्यवस्था और अन्य मानकों से जुड़ी गंभीर कमियां पाई गईं। प्रशासन ने संभावित हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *