The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, डिप्टी सीएम साव ने दिया आश्वासन

Spread the love

प्रदेश के व्यापारियों की चिंता से अवगत कराया, व्यापार हित में युक्तिसंगत समाधान की दिशा में सकारात्मक चर्चा: अमर पारवानी
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी के नेतृत्व में डिप्टी सीएम अरुण साव जी से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ नगरपालिका व्यापार अनुज्ञापन (ट्रेड लाइसेंस) नियम, 2025 के अंतर्गत व्यापार अनुज्ञापन शुल्क में की गई वृद्धि के संबंध में व्यापारियों की चिंताओं से अवगत कराया।
CAIT छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधमंडल ने डिप्टी सीएम साव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन तथा राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में व्यापार अनुज्ञापन शुल्क में अत्यधिक वृद्धि से विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों, पारिवारिक व्यवसायों तथा स्थानीय बाजारों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है। व्यापार करने की सुगमता को ध्यान में रखते हुए शुल्क संरचना का युक्तिसंगत एवं व्यावहारिक होना आवश्यक है।
CAIT ने आग्रह किया कि नवीन शुल्क संरचना की पुनर्समीक्षा कर व्यापारी हितों एवं व्यावहारिक आवश्यकताओं के अनुरूप संतुलित व्यवस्था बनाई जाए।
डिप्टी सीएम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन व्यापारियों के हितों एवं प्रदेश के आर्थिक विकास दोनों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध है तथा प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उचित निर्णय की दिशा में विचार किया जाएगा।
CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा शासन एवं व्यापारिक समुदाय के समन्वित प्रयासों से प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।
CAIT छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष परमानंद जैन ने डिप्टी सीएम साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि शासन एवं व्यापारिक संगठनों के सकारात्मक संवाद से प्रदेश के लाखों व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक एवं संतुलित समाधान सामने आएगा।
इस अवसर पर कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, राम मंधान, निलेष मुंदडा, बलराम रोहरा, सुषील लालवानी, अमित गुप्ता और वरूण रोहरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *