The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

स्कूल में रंगरेलियों का वीडियो वायरल, डीईओ ने की कार्रवाई

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा का वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इस पर डीईओ ने संज्ञान लिया और जांच के लिए टीम गठित की। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक-शिक्षिका को अलग-अलग बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।
सरकारी स्कूल से सामने आए इस वीडियो ने पूरे जिले को शर्मसार कर दिया। पालकों ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जिन पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, यदि वही मर्यादा भूल जाएं तो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
डीईओ अशोक सिन्हा ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर वीडियो की जांच कराई गई। इसमें वीडियो को सही पाया गया। संबंधित शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। खैरवार पारा में पदस्थ शिक्षक को नवागढ़ शिक्षा कार्यालय और शिक्षिका को अकलतरा ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *