The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत एक की मौके पर मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the love

दुर्ग। जिले के पद्नाभपुर इलाके में तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार भिड़ंत एक युवक की मौके पर मौत। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में एक युवती भी शामिल है, जो बाइक में सवार थी। घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पद्मनाभपुर और दुर्ग कोतवाली पुलिस देर रात ही घटनास्थल पर पहुंची। घटना बुधवार देर रात की है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि महाराजा चौक से बोरसी जाने वाले मार्ग में बाइक (सीजी 12 एपी 8722) और (सीजी 24 जे 4140) एक-दूसरे के विपरीत आ रहे थे। इसी दौरान आपस मे जोरदार टक्कर हो गई। घटना में कोरबा निवासी जयंत बेन की मौके पर मौत हो गई। वहीं दुर्ग निवासी प्रितिका एक्का और अर्जुंदा थाना जिला बालोद निवासी चंद्रप्रकाश निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। जिस जगह पर घटना हुई है, वहां पर सड़क दुर्घटना में दर्जन भर लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस कोई खास इंतजाम नहीं कर पाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *