The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

इंस्टग्राम में नबालिग से दोस्ती कर किया दुष्कर्म,बच्ची प्रेग्नेंट हुई तो पता चला घर वालों को

Spread the love

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना दिसंबर के पहले सप्ताह की है। वारदात के बाद बच्ची ने घरवालों से कुछ नहीं कहा। मगर उसके शरीर पर पड़े असर ने इस कांड का राज खोल दिया। बच्ची गर्भवती हो गई। परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि उसके इंस्टग्राम वाले दोस्त ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में रायपुर के तेलीबांधा थाने में केस दर्ज किया गया है। इस केस में बच्ची और आरोपी युवक दोनों ही तेलीबांधा इलाके के रहने वाले हैं। मामले की संवेदनशीलता को देख आरोपी युवक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। आरोपी की उम्र 25 साल है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि दिसंबर के पहले हफ्ते में युवक ने बच्ची को मिलने बुलाया था। घर से तैयार होकर बच्ची भी बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंच गई। युवक ने अपने घर ले जाकर बच्ची से संबंध बनाए। घटना के बाद बच्ची डर गई थी, युवक ने भी उसपर किसी से कुछ न कहने का दबाव बनाया। बच्ची भी चुप ही रही। बच्ची को कुछ दिन पहले अचानक तेज सिर दर्द होने लगा। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक्सपर्ट डॉक्टर ने जांच के बाद घर वालों से कहा- आपकी बच्ची प्रेग्नेंट है। 13 साल की बच्ची 6 सप्ताह की गर्भवती हो चुकी थी। अब इस घटना से परेशान परिजन डॉक्टर्स की निगरानी में बच्ची को रख रहे हैं और तेलीबांधा पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor