The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आकाशीय बिजली की चपेट में आए मवेशी, ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा

Spread the love

 कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के पीव्ही-129 गांव में कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृत्युंजय मंडल और प्रणाम मंडल के मवेशी शनिवार को कुसुम के पेड़ के नीचे चर रहे थे, तभी अचानक तेज बारिश के दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *