The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

होटल के पास अवैध शराब बेचते तीन गिरफ्तार, 139 पव्वा देसी व अंग्रेजी शराब एवं 18 बॉटल बियर जप्त

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर । राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक होटल के पास अवैध शराब बेचने की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने रेड की कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 139 पव्वा देसी और अंग्रेजी शराब तथा 18 बोतल बीयर जप्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर थाना पुलिस को सोमवार को सूचना मिली की पप्पु मिनी होटल छोटे उरला मोड के पास अवैध शराब बेचा जा रहा है । जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर नरेंद्र धृत लहरें के कब्जे से होटल के अंदर एक प्लास्टिक के चुमड़ी में रखा 50 पव्वा अंग्रेजी जम्मू शराब एवं फैजल खान तथा आशुतोष सिन्हा के कब्जे बिना नंबर लाल रंग के कार के अंदर एक सफेद रंग की चुमड़ी में 81 पव्वा देशी शराब मसाला एवं दो कागज के कार्टून में 18 बोतल सिंबा बियर एवं एक कपड़ा के थैला में 8 पव्वा आईबी शराब रखे मिला। जिसकी अनुमानित कुल कीमत ₹20110 आंकी गई है। आरोपियों से शराब रखने संबंधित कागजात मांगने पर उनके पास से कोई कागजात नहीं मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बरामद अवैध शराब जप्त कर लिया है ‌। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत अपराध कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम-

फैजल खान उम्र 24 वर्ष पिता नवाब खान निवासी वार्ड क्रमांक 14 ग्रीन पार्क छोटे उरला रायपुर
नरेंद्र धृत लहरें उम्र 20 वर्ष पिता धर्मेंद्र निवासी वार्ड 4 अभनपुर बस्ती रायपुर
आशुतोष सिन्हा उम्र 24 वर्ष पिता नीलकंठ सिन्हा निवासी वार्ड 4 मौली माता चौक अभनपुर रायपुर

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *