The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दुकान में घुसकर कर लिया जनरल व फैंसी सामान चोरी,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक दुकान से 15000 का जनरल और फैंसी सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए सामान बरामद कर लिया है । आरोपी के खिलाफ धारा 461 के तहत कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक उरला निवासी देवानंद साहू 48 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रार्थी का घर से लगा हुआ पान ठेला है जिसमें वह जनरल व फैंसी सामान भी बेचता है। 22 अगस्त की रात प्रार्थी दुकान में ताला लगाकर घर में परिवार सहित सो गया था । सुबह उठने पर उसके ठेले के पास कुछ जनरल सामान बिखरा हुआ मिला। तब उसे दुकान में चोरी होने का पता चला। दुकान खोलकर देखने पर अंदर रखा करीब 15 हजार का फैंसी और जनरल सामान गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। उसने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी और कुछ ही घंटों में दुकान से सामान चोरी करने वाले आरोपी घनश्याम कुमार उम्र 19 वर्ष पिता देवनंदन कुमार निवासी सुभाष चौक अछोली रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए सामान को बरामद कर लिया।

संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *