Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने खरीदी 400 की सब्जी,दाम सुन चौंक गए क्या कह,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शुक्रवार सुबह सुरक्षाकर्मी और कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ रायपुर के शास्त्री बाजार में दो झोले लेकर सब्जी खरीदने पहुंचे। पहले 50 रुपए की बरबटी खरीदी, फिर टमाटर लेने के लिए आगे बढ़े। सब्जी वाले से पूछा 60 रुपए किलो टमाटर क्यों बेच रहे हो। मरकाम को जवाब मिला ट्रक का भाड़ा बढ़ गया है, थोक बाजार में ही हमें सब्जी महंगी मिल रही है, तो क्या करें। आलू, प्याज, धनिया लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख मरकाम ने 400 रुपए में दो झोले सब्जी ली। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई के बोझ से दब गया है। यहां महंगाई से सब्जी खरीदने वाले भी परेशान हैं और बेचने वाले भी। हम इसी तरह महंगी सब्जियां खरीदकर अपना विरोध जता रहे हैं। इस महंगाई के लिए मरकाम ने केंद्र की मोदी सरकार को दोषी ठहराया। मरकाम ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। इसलिए सब्जियों के दाम बढ़ गए। पहले 10 रुपए की भाजी पूरा परिवार खाता था अब 20 रुपए में दो जोड़ी मिल रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor