The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

आकाशीय बिजली का कहर, खेत और घर के बाहर गिरी बिजली से दो लोगों की मौत

Spread the love

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना ग्राम देवला माफी की है, जहां किसान रघुवीर पिता छगनलाल (42) खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। अचानक बारिश के दौरान बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना ग्राम भगवानपुरा में हुई, जहां ओमप्रकाश पिता श्रीराम सेन (45) घर के बाहर खड़े थे, तभी वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद गांवों में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि खंडवा जिले में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मौसम में बदलाव के बीच यह हादसे सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *