The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

महंगी बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस आक्रामक, विकास उपाध्याय ने चलाया अभियान

Spread the love

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के विरोध में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आम नागरिकों से संवाद किया और स्मार्ट मीटर हटाने व बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। विकास उपाध्याय ने कहा कि सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का दबाव डाल रही है तथा लोगों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। अभियान के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *