The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर के महेंद्र गोयनका गिरफ्तार

Spread the love

कोलकाता पुलिस ने 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गोयनका पिछले डेढ़-दो साल से फरार चल रहे थे। आरोपों के अनुसार, वह मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रमुख प्रबंधकीय पद पर कार्यरत रहे हैं और उन पर वित्तीय अनियमितताओं तथा कंपनी के माल को कथित रूप से छल-कपट के जरिए बेचने के आरोप हैं। मामले में कोलकाता में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षरों के माध्यम से कई कंपनियों पर नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा कटनी, मध्यप्रदेश में भी गोयनका और उनके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तारी के बाद कई अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *