The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

केशकाल घाट में ऑक्सीजन टैंकर पलटा

Spread the love

कोंडागांव। केशकाल घाट में आज जगदलपुर से झारसुगुड़ा ऑक्सीजन लेकर जा रहा एक टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण पलट गया। इसके बाद टैंकर से ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसकी सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया। हादसे में चालक उदय ठाकुर को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
चालक उदय ठाकुर ने बताया कि घाट में उतरते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे टैंकर पर कण्ट्रोल नहीं रख पाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते टैंक का सेफ्टी वाल्व खोल दिया, जिससे ऑक्सीजन नियंत्रित रूप से बाहर निकलती रही। चालक के अनुसार, यदि टैंक पूरी तरह बंद रहता तो दबाव बढ़ने से बड़ा विस्फोट हो सकता था।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाए। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *