The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने सऊदी प्रिंस से मिली 16 करोड़ की घड़ी बेच दी, मंत्रालय को भनक तक नहीं लगी,जाने पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर करोड़ों रुपए के गिफ्ट बेचने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि इमरान खान ने सऊदी प्रिंस से मिली 16 करोड़ की घड़ी-झुमके बेच दिए हैं। उन्होंने अपने देश को गिफ्ट की जानकारी तक नहीं दी। खबरों के मुताबिक, इस बात का खुलासा पत्रकार ने किया है। सऊदी अरब दौरे के दौरान पाक पीएम इमरान खान को प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उन्हें बेशकीमती घड़ी गिफ्ट की थी। पाकिस्ता के पत्रकार आरिफ अजाकिया और इमदाद अली शूमरो के मुताबिक, सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने गोल्ड से बनी और हीरों से जड़ी दो लिमिटेड एडिशन घड़ियां बनवाईं थीं।

एक घड़ी की कीमत लगभग 16 करोड़ थी। दो में से एक घड़ी प्रिंस सलमान ने पाक पीएम इमरान खान को गिफ्ट की और दूसरी अपने पास रख ली। बता दें कि सामान्य नियम ये है कि राष्ट्राध्यक्ष इन तोहफों की जानकारी जिम्मेदार मंत्रालय को देते हैं। लेकिन पाक पीएम और पत्नी बुशरा बीबी ने मुल्क को बिना बताए करोड़ों रुपए के गिफ्ट ही बेच दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *