The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कांग्रेस में बढ़ा विवाद, नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अनुशासन और गुटबाजी को लेकर शुरू हुआ सियासी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका करार और किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेश पटेल धाकड़ ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव और गुटबाजी को बढ़ावा देने की बात कही है। प्रियंका करार ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी में सच बोलने वालों को नोटिस देकर दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि बड़े नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, सुरेश पटेल धाकड़ ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि अनुशासन के नियम केवल कार्यकर्ताओं पर ही लागू किए जा रहे हैं और बड़े नेताओं को छूट दी जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम से मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गहराने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *