The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कुसुमबोड़ा पुल टूटने से आधा दर्जन गांव का सड़क संपर्क कटा

Spread the love

गरियाबंद। राज्य में पिछले 24 घंटों में जमकर बारिश होने से गरियाबंद जिले के कुसमी-छुरा मार्ग पर पुराना कुसुमबोड़ा पुल टूट गया है। इसके चलते दर्जनभर गांव का छुरा से संपर्क टूट गया है। इससे आवाजाही थम गई है।
जानकारी के मुताबिक, कई गावों को छुरा मुख्यालय से जोड़ने वाला कुसुमबोड़ा पुल जर्जर हो चुका था। पुल टूटने से कोसमी, नवापारा, सारागांव, दुल्ला, चुरकीदादार, बम्हनी सहित दर्जनों गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। यह मार्ग ओडिसा के नुआपड़ा जिले को भी जोड़ता है। जहां से अंतरराज्यीय व्यापार होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नए पुल का निर्माण की मांग की है।
छुरा और फिंगेश्वर तहसील में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। दोनों तहसील में अबतक 100 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फिंगेश्वर के कुम्हार पारा में जल भराव से कई कुम्हारों के घरों में पानी घुसने से मिटटी के बर्तन टूट गए हैं। घरो में घुसे पानी को निकालन प्रभावित परिवार जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *