The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पहली ही बारिश में निगम के दावों की खुली पोल

Spread the love

रायपुर। मानसून की पहली ही तेज बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। मोवा के आदर्श नगर, स्ट्रीट नंबर-8 में हालात बद से बदतर हैं। उफनते नाले और जलभराव से जनजीवन ठप हो गया है। नाले का गंदा पानी घर में घुस गया है। गन्दा पानी भरे होने के कारण सड़क और नाले का पता नहीं चल पा रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही को मजबूर हैं। गौरतलब है कि हर साल बारिश से पहले नगर निगम बड़े दावे करता है, लेकिन बारिश होते ही दावों की पोल खुल जाती है। हर साल करोड़ों खर्च होने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह असफल साबित होती है। हर साल मानसून में आदर्श नगर समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती थी।
आदर्श नगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि बीती रात तेज बहाव में एक व्यक्ति की साइकिल नाले में बह गई।
यहाँ के लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वर्षों से नाले पर अतिक्रमण होता रहा, लेकिन निगम ने कभी सख्त कार्रवाई नहीं की। इसका नतीजा 7- 8 फीट चौड़ा नाला अब सिकुड़कर 4 से 5 फीट का रह गया है। ऊपर से लंबे समय से नाले की सफाई तक नहीं कराई गई। इसके कारण बारिश का पानी कॉलोनी में भर जाता है। आदर्श नगर के लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से तत्काल नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने, सफाई अभियान चलाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *