The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

आधी रात छापामार कर चीतल का शिकार करने वाले 7 आरोपी को पकड़ा

Spread the love

कवर्धा। बोड़ला वन परिक्षेत्र के भलपहरी बीट के जंगल में वन विकास निगम की स्पेशल टीम ने आधी रात को छापा मार कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने जंगल में फंदा लगाकर एक चीतल को फंसाया और कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी थी। टीम ने समय रहते दबिश देकर आरोपियों को मांस पकाने से पहले ही दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार कक्ष क्रमांक आरएफ-2/6 में शिकारियों ने पहले जाल बिछाकर चीतल को फंसाया, फिर कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वे मृत चीतल के मांस के टुकड़े कर दावत की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान वन विकास निगम की स्पेशल टीम को सूचना मिली और टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम पका हुआ चीतल का मांस, शिकार में इस्तेमाल होने वाले नायलॉन के जाल, लोहे के तार से बने फंदे, लकड़ी के डंडे और तीन कुल्हाड़ियां जब्त की गईं। वन विभाग ने मौके से अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।
वन विकास निगम के पितांबर साहू ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2(16), 9, 39(1)(3), 44, 50, 51(1)(2) सहित भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *