The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

दो बाइकों में भिड़ंत में भतीजे की मौत चाचा घायल

Spread the love

जांजगीर चांपा। ग्राम चोरिया में दो बाइक में आमने – सामने की भिड़ंत में बाइक सवार चाचा -भतीजे को गंभीर चोट आई हैं। इसमें 17 वर्षीय भतीजे मनोज धनवार की मौत हो गई। रमेश लाल धनवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल का जिला अस्पताल जांजगीर में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।
घायल रमेश लाल धनवार ने बताया कि वह अपने भतीजे मनोज धनवार के साथ बाइक से बम्हनीडीह रिश्तेदार के यहां घूमने गए थे। जिसके बाद वापस अपने गांव चोरिया जा रहे थे इस बीच गांव के गेट के पास ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हुई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए चांपा के बीडीएम अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृतक घोषित किया है। वही रमेश लाल के पैर और चेहरे में गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। चांपा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *