The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

भिलाई निगम की सुरुचि सिंह पहली महिला निगम आयुक्त बनी

Spread the love

भिलाई। भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर पद पर भेज दिया गया है। उनकी जगह 2020 बैच की आईएएस अफसर सुरुचि सिंह को भिलाई नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सुरुचि सिंह निगम के 30 साल के इतिहास की पहली महिला आयुक्त होंगी।
बताया जाता है कि भिलाई नगर निगम में आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और महापौर नीरज पाल के बीच लंबे समय से मतभेद और खींचतान की स्थिति बनी हुई थी। महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने कई बार आयुक्त को हटाने की मांग उठाई थी और इसके लिए लगातार अभियान भी चलाया। मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि इस दौरान हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज हो गई थी, लेकिन अब सरकार के तबादला आदेश के बाद इस पूरे विवाद का नया अध्याय शुरू हो गया है।
सरकार ने वर्तमान में राजनांदगांव जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहीं आईएएस सुरुचि सिंह को भिलाई नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया है। सुरुचि सिंह प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय और प्रभावी अधिकारी मानी जाती हैं। अब उन्हें प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण नगर निगमों में से एक भिलाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भिलाई नगर निगम का गठन 8 जून 1996 को हुआ था। तब से अब तक निगम में 26 आयुक्त अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सुरुचि सिंह 27वीं आयुक्त होंगी और निगम के लगभग 30 साल के इतिहास में पहली महिला आयुक्त बनने जा रही हैं। इसे भिलाई नगर निगम के इतिहास का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पड़ाव माना जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *