The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

छात्रा की आत्महत्या से भड़का आक्रोश, लोगों ने कोतवाली घेरा

Spread the love

कोरिया। बैकुंठपुर में एक 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। छात्रा के परिजन और बड़ी संख्या में लोगों ने सिटी कोतवाली का घेराव कर दिया। आईसी मार्ट के सामने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर घटना के विरोध में धरना दिया गया।
क्षेत्रीय विधायक भैयालाल राजवाड़े भी सिटी कोतवाली पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। परिजन आईसी मार्ट संचालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। परिजनों ने आईसी मार्ट प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना, जबरन दबाव और पैसों की मांग के गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि 7 जुलाई को छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ खरीदारी कर रही थी। इसी दौरान दोनों पर चोरी का आरोप लगाया गया था। परिजनों का दावा है कि आईसी मार्ट प्रबंधन ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। साथ ही छात्रा की स्कूटी भी रोक ली गई थी। मृतका के पिता पुलिस विभाग में पदस्थ हैं।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईसी मार्ट को सील कर दिया है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *