The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सड़क के बीच खड़ा रह गया आम का पेड़, निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Spread the love

राजधानी भोपाल के वार्ड-64 स्थित भेल नगर कॉलोनी में लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यहां 80 फीट चौड़ी सीमेंट-कांक्रीट सड़क बनाई जा रही है, लेकिन सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा आम का पेड़ खड़ा छोड़ दिया गया है। पेड़ को हटाने या सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के बजाय उसके दोनों ओर सड़क बना दी गई, जिससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि रात के समय पर्याप्त रोशनी, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों, ठेकेदार, क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर पेड़ को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि पर्यावरण भी सुरक्षित रहे और हादसों का खतरा भी कम हो।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *