The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

निर्माणाधीन पुल गिरने से मचा हड़कंप, विपक्ष ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Spread the love

मुंगेली जिला में अमरटापू धाम और भरवागुड़ा को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे करोड़ों रुपये की लागत वाले पुल का स्लैब गिरने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मटेरियल से लदी गाड़ी जैसे ही निर्माणाधीन पुल के स्लैब पर पहुंचती है, कुछ ही देर में स्लैब भरभराकर नीचे गिर जाता है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद मजदूर समय रहते हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब 4 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण में देरी और गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। विपक्ष ने इसे लापरवाही और भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए जांच की मांग की है, वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे प्रारंभिक तौर पर तकनीकी चूक बताया है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि पुल का स्लैब किन कारणों से गिरा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *