The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

खैर लकड़ी से भरा वाहन पकड़ाया, वन विभाग ने की कार्रवाई

Spread the love

मुरैना जिला के जौरा क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर लकड़ी से भरा एक लोडिंग वाहन पकड़ा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने पगारा कोठी और सुमावली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, जहां संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई। वन अमले को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसके बाद टीम ने पीछा कर राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर टेकरी के पास वाहन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर वाहन में बड़ी मात्रा में खैर की छिली हुई लकड़ी मिली, लेकिन चालक लकड़ी से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वन विभाग ने चालक अरबाज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में चालक ने बताया कि वह लकड़ी लेकर रतलाम जा रहा था। वन विभाग अब इस पूरे मामले में लकड़ी तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *