The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में भर्ती और पाठ्यक्रमों पर घिरी सरकार

Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान कोंडागांव स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से जुड़े कई मुद्दे उठे। भाजपा विधायक लता उसेंडी ने विश्वविद्यालय में बीएड और डीएड पाठ्यक्रम शुरू नहीं होने, रिक्त पदों पर भर्ती और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन को लेकर सरकार से सवाल किए। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और वर्तमान भर्ती को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बीएड और डीएड पाठ्यक्रमों को चार वर्षीय स्वरूप में संचालित करने की तैयारी की जा रही है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू है और महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में भी इसका पालन किया जा रहा है। वहीं रिक्त पदों के मामले में उन्होंने जानकारी दी कि 146 पदों के विरुद्ध 113 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। सदन में चार वर्षीय बीएड-डीएड पाठ्यक्रम लागू करने को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर सरकार ने टास्क फोर्स के गठन की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *