The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

SP ऑफिस के वेतन घोटाले में नया खुलासा, बाबू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

Spread the love

जगदलपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़े वेतन घोटाले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। शुरुआती जांच में वर्ष 2023 से 2026 के बीच करीब 2 करोड़ रुपये के गबन का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब यह राशि बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख रुपये तक पहुंच गई है। जांच में सामने आया है कि एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थ एक बाबू ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर वेतन से संबंधित दस्तावेजों में कथित तौर पर हेरफेर कर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। सैलरी नोटशीट की हार्ड कॉपी में छेड़छाड़ कर लंबे समय तक रकम का गबन किए जाने की बात सामने आई है। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं जांच एजेंसियों का मानना है कि दस्तावेजों की विस्तृत जांच पूरी होने पर घोटाले की रकम और बढ़ सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *