The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मामूली विवाद में हुई आकाश कश्यप की हत्या, एक नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गरियाबंद। मैनपुर के आकाश कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में देवकुमार निषाद 20, भीखम यादव 18, मनीष यादव 19, लक्की नेताम 19, लोकेश यादव 23 और डिगेंद्र निर्मलकर 18 को गिरफ्तार किया है। वहीं एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। घटना के प्रारंभिक जांच में पता चला कि मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
मैनपुर पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को आकाश कश्यप की संदिग्ध मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय परीक्षण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि युवक की मौत गंभीर मारपीट के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या जा मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सामूहिक रूप से मारपीट करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के पर्यवेक्षण में मैनपुर थाना पुलिस की विशेष टीम ने की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *