The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मैनपाट में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोपों से मचा हड़कंप

Spread the love

सरगुजा जिले के मैनपाट में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के कुनिया गांव निवासी मिनी यादव की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद ससुराल पक्ष महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शादी करीब चार साल पहले अनुज यादव से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में कार की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मैनपाट में पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor