The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

प्रदेश में 705 शराब दुकानें हैं संचालित

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में 31 दिसम्बर, 2023 की स्थिति में कुल कितनी देशी/विदेशी मदिरा दुकानें संचालित थीं ? जून, 2026 की स्थिति में कुल कितनी देशी/विदेशी मदिरा दुकानें संचालित हैं? है का मामला विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने मानसून सत्र के दूसरे दिन उठाया। जिस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि प्रदेश में 31 दिसम्बर, 2023 की स्थिति में 172 देशी मदिरा दुकान, 304 विदेशी मदिरा दुकान, 167 कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान, 01 कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान एवं 28 प्रीमियम मदिरा दुकान इस प्रकार कुल 672 मदिरा दुकानें संचालित थी। जून 2026 (दिनांक 20.06.2026 तक) की स्थिति में 109 देशी मदिरा दुकान, 155 विदेशी मदिरा दुकान, 239 कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान, 154 कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान एवं 48 प्रीमियम मदिरा दुकान इस प्रकार कुल 705 मदिरा दुकानें संचालित है।
विद्यावती सिदार ने फिर सवाल किया कि मंत्री परिषद की बैठक 2ि4 जनवरी, 2024 में प्रदेश में कोई भी मदिरा दुकान नहीं खोलने का निर्णय लिया गया था? यदि हां, तो विभाग द्वारा उक्त निर्णय के पालन के संबंध में क्या कार्यवाही की गई? इस पर उद्योग मंत्री ने कहा कि जी नहीं,प्रश्न उद्भूत नही होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *