The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फ्रूटी में फंगस, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

Spread the love

धमतरी। धमतरी में एक मासूम के फ्रूटी के अंदर फंगस मिली। इसके बाद बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। इसकी खबर लगते ही खाद्य विभाग की टीम ने जनरल स्टोर से फ्रूटी की जांच के लिए सैम्पल लिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मगरलोड के करेलीबड़ी में रहने वाली एक बच्ची ने पास ही के एक जनरल स्टोर से फ्रूटी खरीदी थी। जब वह घर जाकर उसे पी रही थी, तभी अचानक परिजनों की नजर जूस के डिब्बे के अंदर गई। डिब्बे के भीतर कोई अनजान वस्तु या कीड़े जैसी चीज तैरती हुई नजर आई। इसे देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। एहतियात के तौर पर परिजन तुरंत बच्ची को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम ने तत्काल जनरल स्टोर पर छापेमारी की और संबंधित फ्रूटी के बैच के सैंपल जब्त किए। विभाग अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रहा है कि यह माल किस होलसेल दुकान या डीलर के माध्यम से इस रिटेल दुकान तक पहुंचा था।
इस मामले में खाद्य विभाग का कहना है कि उक्त फ्रूटी में फंगल जैसी चीज पाई गई है। जिसकी सैंपल की जांच की जाएगी और आगे हम रिटेलर की जांच करेंगे कि इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *