The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

150 छात्रों की पढ़ाई पर संकट, शिक्षकों की मांग को लेकर जम्हारी हाईस्कूल में तालाबंदी

Spread the love

महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित जम्हारी हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र पिछले 6 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों और पालकों ने 9 जुलाई से स्कूल में ताला जड़कर शिक्षकों की पदस्थापना की मांग शुरू की है। स्कूल में कुल 150 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए केवल 3 शिक्षक ही उपलब्ध हैं। विद्यालय में एक बाबू, 3 लेक्चरर और एक प्रयोगशाला शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें से एक लेक्चरर प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। कई विषयों के शिक्षक पद लंबे समय से खाली होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों और पालकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग रिक्त पदों को भरने को लेकर गंभीर नहीं है, इसी वजह से उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *