The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

खिलाड़ियों की SI और आरक्षक पदों पर होगी सीधी नियुक्ति

Spread the love

मध्यप्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से अब उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में बिना लंबी परीक्षा प्रक्रिया के सीधे सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। सरकार ने ‘पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021’ में संशोधन कर भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया है। संशोधित नियमों के अनुसार पुलिस विभाग में खिलाड़ियों के लिए कुल 60 पद आरक्षित किए गए हैं, जिसमें 10 पद उपनिरीक्षक (SI) और 50 पद आरक्षक के शामिल हैं। इन पदों पर खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। वर्ष 2021 में बनाए गए नियमों के बाद पहली बार यह प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ बेहतर करियर का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *