The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

SECL बंगवार खदान हादसा मजदूरों की सुरक्षा, न्याय और मुआवजे की मांग

Spread the love

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर क्षेत्र स्थित SECL बंगवार अंडरग्राउंड कोयला खदान में 5 जून को हुए एयर ब्लास्ट और रूफ फॉल हादसे के बाद पीड़ित मजदूरों और उनके परिवारों ने न्याय, आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि अंजनी बैगा, अमित, प्रेमलाल और राजकुमार सहित कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी घायल मजदूर पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं और काम करने में असमर्थ हैं। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि ठेकेदार ने इलाज का खर्च और मजदूरी देने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से पीछे हट गया। अपनी मांगों को लेकर पीड़ित परिवारों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और सहायता की मांग की। उन्होंने प्रशासन से ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उन्हें उचित मुआवजा और अधिकार दिलाने की अपील की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *