The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इस घटना से संप्रेक्षण गृह के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपचारी बालकों ने बाल संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार होने की योजना बनाई। देर रात सभी 13 बालक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए परिसर से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार अपचारी बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार हुए हों। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। उस समय पुलिस ने अधिकांश बालकों को पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी बालक आज तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस फरार बालकों की तलाश में जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor